एजेंसी न्यूज

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में बस के खाई में गिरने से 30 से अधिक लोग घायल

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में नम्होल चौक के पास शुक्रवार तड़के एक बस के गहरी खाई में गिर जाने से 30 से अधिक यात्री घायल हो गए, जिनमें सात की स्थिति गंभीर है. पुलिस ने यह जानकारी दी.

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में बस के खाई में गिरने से 30 से अधिक लोग घायल
(Photo Credits ANI)

बिलासपुर, 11 जुलाई : हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में नम्होल चौक के पास शुक्रवार तड़के एक बस के गहरी खाई में गिर जाने से 30 से अधिक यात्री घायल हो गए, जिनमें सात की स्थिति गंभीर है. पुलिस ने यह जानकारी दी.

पुलिस ने बताया कि बस में 36 लोग सवार थे और यह पंजाब के नूरमहल से दरलाघाट वापस जा रही थी, तभी चालक ने नियंत्रण खो दिया. उसने बताया कि यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया. पुलिस ने बताया कि घायलों को तुरंत बिलासपुर स्थित एम्स में भर्ती कराया गया. यह भी पढ़ें : अहमदाबाद प्लेन क्रैश कैसे हुआ, किसकी गलती से गई 270 लोगों की जान? आज आ सकती है रिपोर्ट

उसने बताया कि बिलासपुर पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एम्स का दौरा किया और घायलों का हालचाल जाना.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2025 03:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).