Maharashtra: महाराष्ट्र में 2.4 किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद, व्यक्ति गिरफ्तार
महाराष्ट्र के पालघर जिले के नालासोपारा से पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 25,000 रुपये का गांजा बरामद किया है. पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी.
पालघर, 6 नवंबर : महाराष्ट्र (Maharashtra) के पालघर जिले के नालासोपारा से पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 25,000 रुपये का गांजा बरामद किया है. पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. मीरा भयंदर-वसई विरार (एमबीवीवी) पुलिस कमिश्नरेट की अपराध जांच इकाई के दल ने आरोपी रिज़वान अब्दुल खान (24) को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया.
एमबीवीवी पुलिस की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने नालासोपारा के पेलहर रोड इलाके में एक लॉज के पीछे निगरानी रखी और आरोपी रिज़वान को पकड़ लिया. रिज़वान के पास से 2.4 किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद किया गया. यह भी पढ़ें : Delhi Pollution: दिवाली की रात दिल्ली-एनसीआर में पीएम 2.5 का स्तर 800-1,700 तक पहुंचा
आरोपी रिज़वान के खिलाफ पेलहर पुलिस थाने में स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 06, 2021 12:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

