देश की खबरें | वंदे भारत मिशन के तहत 12 लाख से अधिक भारतीय स्वदेश लौटे : विदेश मंत्रालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर सरकार द्वारा सात मई को "वंदे भारत" मिशन शुरू करने के बाद से अब तक लगभग 12 लाख से अधिक भारतीयों को स्वदेश लाया जा चुका है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 27 अगस्त विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर सरकार द्वारा सात मई को "वंदे भारत" मिशन शुरू करने के बाद से अब तक लगभग 12 लाख से अधिक भारतीयों को स्वदेश लाया जा चुका है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने साप्ताहिक प्रेस वार्ता में बताया कि वर्तमान में वंदे भारत मिशन का पांचवां चरण चल रहा है और इसके तहत 26 अगस्त तक 12 लाख से अधिक भारतीयों को वापस लाया जा चुका है।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस: पंजाब में शाम 7 बजे से सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन का ऐलान: 27 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि वंदे भारत मिशन का पांचवा चरण 31 अगस्त तक चलेगा और इस चरण में 22 देशों के लिये भारत के 23 हवाई अड्डों से 900 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन किया जा रहा है ।

श्रीवास्तव ने कहा कि वंदे भारत मिशन का छठा चरण एक सितंबर से शुरू होगा ।

यह भी पढ़े | Coronavirus in Punjab: सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने डीजीपी दिनकर गुप्ता को दिया सख्त निर्देश, राज्य में 6:30 बजे तक बंद हों शराब की दुकानें.

प्रवक्ता ने कहा कि द्विपक्षीय ‘एयर बबल’ सेवाएं पहले की तरह से जारी रहेंगी ।

श्रीवास्तव ने कुछ दिन पहले कहा था कि अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, यूएई, फ्रांस, जर्मनी, मालदीव, कतर के साथ सेवाएं अच्छी तरह चल रही हैं । वहीं, नागर विमानन मंत्री ने कहा था कि 18 और देशों के साथ ऐसी सेवाएं शुरू करने को लेकर बातचीत चल रही है।

दीपक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज