देश की खबरें | देश भर में 12.7 लाख से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों ने लगवाया कोविड-19 का टीका:स्वास्थ्य मंत्रालय
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि एक अस्थायी रिपोर्ट के मुताबिक कोविड-19 के खिलाफ राष्ट्रव्यापी टीकाकरण के सातवें दिन तक देश में 12.7 लाख स्वास्थ्य कर्मियों ने टीका लगवाया है।
नयी दिल्ली, 22 जनवरी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि एक अस्थायी रिपोर्ट के मुताबिक कोविड-19 के खिलाफ राष्ट्रव्यापी टीकाकरण के सातवें दिन तक देश में 12.7 लाख स्वास्थ्य कर्मियों ने टीका लगवाया है।
मंत्रालय ने कहा कि शुक्रवार को शाम छह बजे तक 6,230 सत्रों में 2,28,563 लाभार्थियों को टीका लगाया गया, जबकि अंतिम रिपोर्ट देर रात तक तैयार होगी।
मंत्रालय ने कहा, ‘‘देशव्यापी स्तर पर चलाये जा रहे कोविड-19 टीकाकरण अभियान के सातवें दिन सफलतापूर्वक यह कार्यक्रम संचालित किया गया।’’
मंत्रालय ने कहा, ‘‘अस्थायी रिपोर्ट के मुताबिक (आज शाम छह बजे तक)24,397 सत्रों में कोविड-19 का टीका लगवाने वाले स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या 12.7 लाख (12,72,097) को पार कर गई है। ’’
मंत्रालय के मुताबिक टीकाकरण अभियान के सातवें दिन शाम छह बजे तक टीके के प्रतिकूल प्रभाव के 267 मामले देखने को मिले हैं।
राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से अब तक टीके के प्रतिकूल प्रभाव के 1,110 से अधिक मामले देखने को मिले हैं।
टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से शुक्रवार शाम छह बजे तक टीका लगवाने वाले कुल लाभार्थियों में आंध्र प्रदेश में 1,27,726, बिहार में 63,620 , केरल में 1,82,503 , कर्नाटक में 1,82,503, मध्य प्रदेश में 38,278, तमिलनाडु में 46,825, दिल्ली में 18,844, गुजरात में 42,395 और पश्चिम बंगाल में 80,542 लोग शामिल हैं। ये आंकड़े अस्थायी रिपोर्ट से लिए गये हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 22, 2021 09:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

