एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में चोरी के 100 से अधिक वाहन बरामद, 14 लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी के 100 से अधिक दो-पहिया वाहन बरामद किये हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली में चोरी के 100 से अधिक वाहन बरामद, 14 लोग गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर दिल्ली पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी के 100 से अधिक दो-पहिया वाहन बरामद किये हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि आरोपियों की पहचान विक्रम (35), राशिद (41), जोगेन्द्र (25), अशीम (28), सूरज (22), मनीष (20), दीपक (29), सुमित (25), सुमित (25), निखिल (20), रोहित (25), अमित (25), योगेश (23) और सागर (22) के रूप में हुई है।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: पूर्व सीएम अखिलेश यादव की मांग, BJP अपने कृत्य छिपाने के लिए DM-SP को हटा सकती है, दोनों पर दर्ज हो FIR.

पुलिस ने कहा कि गिरोह का सरगना विक्रम 89 आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है।

उन्होंने कहा कि इनकी गिरफ्तारी से वाहन चोरों, बिचौलियों और झपटमारों के गठजोड़ का भी भंडाफोड़ हुआ है।

यह भी पढ़े | Sirohi Rape & Murdered Case: राजस्थान के सिरोही में नाबालिग बच्ची से रेप के बाद हत्या, फरार आरोपी गिरफ्तार.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 25 सितंबर को पुलिस को मंगोलपुरी के फेस-1 औद्योगिक क्षेत्र में दो लावारिस वाहन मिले, जिन्हें तिलक नगर और दक्षिणी रोहिणी से चोरी किया गया था।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी) ए कोआन ने कहा, ''पुलिस ने जाल बिछाया और कुछ ही देर में उन मोटरसाइकिलों को ले जाते चार संदिग्धों को पकड़ लिया। उनकी निशानदेही पर ऐसी वारदातों में शामिल 10 और लोगों को पकड़ा गया। ''

पुलिस ने कहा कि विभिन्न स्थानों से चोरी के कुल 116 वाहन बरामद किये गए हैं, जिनमें 39 महंगी मोटरसाइकिलें शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2020 07:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).