देश की खबरें | देश में 24 घंटे में कोविड-19 के 10 हजार से अधिक मामले आए सामने
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में कोविड-19 के 10,000 से अधिक नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 3,43,091 हो गए। वहीं 380 और लोगों के जान गंवाने के बाद मरने वालों की संख्या 9,900 हो गई।
नयी दिल्ली, 16 जून भारत में कोविड-19 के 10,000 से अधिक नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 3,43,091 हो गए। वहीं 380 और लोगों के जान गंवाने के बाद मरने वालों की संख्या 9,900 हो गई।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 10,667 नए मामले सामने आए हैं।
मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 1,53,178 लोगों का इलाज चल रहा है जबकि 1,80,012 लोग ठीक हो चुके हैं।
अधिकारी ने कहा, ‘‘ अभी तक मरीजों के ठीक होने की दर 52.46 प्रतिशत के करीब है।’’
यह भी पढ़े | राहुल गांधी का गुजरात की बीजेपी सरकार पर बड़ा हमला, मृत्यु दर का आंकड़ा साझा कर कहा- गुजरात मॉडल की खुली पोल.
कुल पुष्ट मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल है।
आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 380 लोगों की जान गई, उनमें से 178 लोग महाराष्ट्र के, 73 दिल्ली के, 44 तमिलनाडु के, 28 गुजरात के, 12 हरियाणा के, 10 पश्चिम बंगाल के, नौ राजस्थान और छह लोग मध्य प्रदेश के थे।
वहीं आंध्र प्रदेश और पंजाब में चार-चार, जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक में तीन-तीन, तेलंगाना में दो लोगों की जान गई। वहीं बिहार, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और केरल में एक-एक व्यक्ति की जान गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2020 11:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

