देश की खबरें | भाजपा के विरुद्ध तृणमूल के डिजिटल अभियान से जुड़े 10 लाख से अधिक लोग
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 18 नवंबर तृणमूल कांग्रेस द्वारा चलाया जा रहे “स्वयं को भाजपा से बचाएं” नामक अभियान से एक महीने में दस लाख से अधिक लोग जुड़ चुके हैं।

तृणमूल की ओर से जारी एक वक्तव्य में यह जानकारी दी गई।

यह भी पढ़े | Punjab: गलवान घटी में शहीद हुए जवानों के भाई-बहनों को मिलेगी सरकारी नौकरी, कानून में किया गया संशोधन.

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा के कथित ‘कुकर्मों’ से लोगों को अवगत कराने के लिए 23 अक्टूबर को इस अभियान की शुरुआत की थी।

डिजिटल माध्यम से चलाया जा रहा यह अभियान चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर और उनके संगठन ‘आई-पैक’ के दिमाग की उपज है।

यह भी पढ़े | Chhath Puja 2020: COVID-19 का हवाला देकर दिल्ली HC ने खारिज की छठ पर याचिका, कहा- त्योहार के लिए जिंदा रहना जरूरी.

पार्टी के अनुसार इस अभियान से जुड़ने वाले लोगों में अधिकतर 18-35 वर्ष की उम्र के हैं।

वक्तव्य में कहा गया, “‘बंगाल को भाजपा से बचाएं’ नाम वाली वेबसाइट पर दस लाख से ज्यादा लोग आ चुके हैं। वेबसाइट को 17 नवंबर तक 14 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा। इस अभियान के लिए शुरू किये गए फेसबुक समूह में लगभग 93,323 लोग शामिल हैं। अभियान से जुड़ने वाले लोगों में अधिकतर 18-35 वर्ष की उम्र के हैं।”

तृणमूल के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि इस अभियान ने उन लोगों को एक मंच उपलब्ध कराया है जो भाजपा की राजनीति का विरोध करते हैं और खुलकर सामने नहीं आ सकते।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)