एजेंसी न्यूज

राज्यों और निजी अस्पतालों के पास टीके की 1.51 करोड़ से अधिक खुराकें उपलब्ध: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास लोगों को लगाने के लिए कोविड-19 टीके की 1.51 करोड़ से अधिक अप्रयुक्त एवं शेष खुराकें उपलब्ध हैं.

राज्यों और निजी अस्पतालों के पास टीके की 1.51 करोड़ से अधिक खुराकें उपलब्ध: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय
कोरोना वैक्सीन (Photo Credits: Twitter)

नयी दिल्ली, 14 जुलाई : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास लोगों को लगाने के लिए कोविड-19 टीके की 1.51 करोड़ से अधिक अप्रयुक्त एवं शेष खुराकें उपलब्ध हैं.

मंत्रालय ने कहा कि सभी माध्यमों से राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को टीके की अब तक करीब 39.59 करोड़ खुराकें उपलब्ध कराई जा चुकी हैं और 30,250 अतिरिक्त खुराकें भेजी जाने की तैयारी पूरी है. यह भी पढ़ें : COVID-19 Update: भारत में कोविड-19 के 38,792 नए मामले, 624 लोगों की मौत

उसने बताया कि बर्बाद हुए टीकों समेत अब तक कुल 38,07,68,770 टीके लगाए जा चुके हैं. कोविड-19 टीकाकरण के सार्वभौमिकीकरण का नया चरण 21 जून से शुरू हुआ था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2021 11:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).