जरुरी जानकारी | 2024 में रोजगार संबंधी गतिविधियों में अधिक पुरुष, महिलाओं ने भाग लिया: सर्वेक्षण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. समय के उपयोग पर एक सरकारी सर्वेक्षण के अनुसार, 15-59 वर्ष आयु वर्ग के पुरुषों और महिलाओं की एक दिन में रोजगार और संबंधित गतिविधियों में भागीदारी क्रमशः 75 प्रतिशत और 25 प्रतिशत हो गई। यह आंकड़ा 2019 में क्रमश: 70.9 प्रतिशत और 21.8 प्रतिशत था।

नयी दिल्ली, 25 फरवरी समय के उपयोग पर एक सरकारी सर्वेक्षण के अनुसार, 15-59 वर्ष आयु वर्ग के पुरुषों और महिलाओं की एक दिन में रोजगार और संबंधित गतिविधियों में भागीदारी क्रमशः 75 प्रतिशत और 25 प्रतिशत हो गई। यह आंकड़ा 2019 में क्रमश: 70.9 प्रतिशत और 21.8 प्रतिशत था।

सांख्यिकी मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने जनवरी-दिसंबर 2019 के दौरान पहला अखिल भारतीय समय उपयोग सर्वेक्षण (टीयूएस) आयोजित किया।

बयान के अनुसार, जनवरी-दिसंबर 2024 के दौरान आयोजित वर्तमान सर्वेक्षण दूसरा ऐसा अखिल भारतीय सर्वेक्षण है।

समय उपयोग सर्वेक्षण (टीयूएस) विभिन्न गतिविधियों पर लोगों द्वारा दिए गए समय को मापने के लिए एक रूपरेखा प्रदान करता है।

वर्ष 2024 के सर्वेक्षण के निष्कर्षों से पता चला है कि 15-59 वर्ष आयु वर्ग के 75 प्रतिशत पुरुष और 25 प्रतिशत महिलाओं ने 24 घंटे की संदर्भ अवधि के दौरान रोजगार और संबंधित गतिविधियों में भाग लिया।

इसमें कहा गया है कि वर्ष 2019 के दौरान इसी आयु वर्ग के पुरुषों की भागीदारी 70.9 प्रतिशत और महिलाओं की भागीदारी 21.8 प्रतिशत थी।

अवैतनिक घरेलू सेवाओं में महिला प्रतिभागियों ने वर्ष 2019 के 315 मिनट की तुलना में वर्ष 2024 के दौरान लगभग 305 मिनट बिताए, जो अवैतनिक से सशुल्क गतिविधियों की ओर बदलाव का संकेत देता है।

इस तरह 15-59 वर्ष की आयुवर्ग की लगभग 41 प्रतिशत महिलाओं ने अपने घर के सदस्यों की देखभाल में भाग लिया, और इस आयु वर्ग में ऐसी गतिविधि में पुरुषों की भागीदारी 21.4 प्रतिशत थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\