देश की खबरें | लातूर भूकंप में जिस गांव के 27 लोगों की मौत हुई थी वहां स्मारक बना
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

औरंगाबाद, 30 सितम्बर महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले के कलदेव निंबाला में आए भूकंप में कई लोगों की मौत के 27 वर्षों के बाद स्थानीय निवासियों द्वारा बनाए गए एक स्मारक का उद्घाटन बुधवार को किया गया।

लातूर-उस्मानाबाद क्षेत्र में 30 सितम्बर 1993 को 6.4 की तीव्रता का भूकंप आया था जिसमें करीब दस हजार लोगों की मौत हो गई थी और हजारों अन्य व्यक्ति जख्मी हो गए थे।

यह भी पढ़े | Coronavirus Updates in Bihar: बिहार में कोरोना संक्रमित अब संख्या 1.82 लाख, अब तक 904 मौतें.

भूकंप में करीब 52 गांव तबाह हो गए थे।

स्थानीय निवासी देवीदास पावशेरे ने कहा, ‘‘हमने सोचा कि भूकंप में मरने वाले लोगों का स्मारक होना चाहिए। लेकिन सरकारी कोष से यह संभव नहीं था।’’

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर, केस की जांच CBI या SIT से कराने की मांग.

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए ग्रामीणों ने इसे खुद से बनाने का निर्णय किया और चार वर्ष पहले काम शुरू हुआ। धन की कमी के कारण इसे रोकना पड़ा लेकिन फिर से चंदा किया गया और स्मारक को पूरा किया गया।’’

सरपंच सुनीता पावशेरे ने कहा, ‘‘भूकंप प्रभावित होने के कारण जिन लोगों को रोजगार मिला है उन लोगों ने स्मारक बनाने में बढ़-चढ़कर योगदान दिया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भूकंप में गांव के 27 लोगों की मौत हुई थी जिसमें दो वर्ष के बच्चे से लेकर 70 वर्ष तक के व्यक्ति शामिल थे। स्मारक पर हमने उनके नाम उत्कीर्ण कराए हैं।’’

उन्होंने कहा कि स्मारक पर सवा लाख रुपये का खर्च आया। इसकी देखभाल ग्राम पंचायत करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)