ताजा खबरें | मानसून सत्र: कर्मचारियों, पत्रकारों की रोजाना एंटीजन जांच अनिवार्य
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. सांसदों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के नए मामलों के आने के बाद अब नए प्रोटोकॉल के मुताबिक, संसद परिसर में प्रवेश करने वाले वहां के सभी कर्मचारियों और पत्रकारों की रोजाना एंटीजन जांच अनिवार्य कर दी गई है।
नयी दिल्ली, 18 सितंबर सांसदों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के नए मामलों के आने के बाद अब नए प्रोटोकॉल के मुताबिक, संसद परिसर में प्रवेश करने वाले वहां के सभी कर्मचारियों और पत्रकारों की रोजाना एंटीजन जांच अनिवार्य कर दी गई है।
संसद के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों सदनों के सदस्य एक निश्चित अंतराल के बाद आरटी-पीसीआर जांच करवा रहे हैं।
यह भी पढ़े | जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 21 पैसे बढ़कर 73.45 पर बंद.
सांसद चाहे जितनी बार, आरटी-पीसीआर जांच करा सकते हैं।
संसद की कार्यवाही का प्रेस दीर्घा से कवरेज करने वाले पत्रकारों के पास भी आरटी-पीसीआर जांच कराने के विकल्प खुले हैं। यह जांच 72 घंटे के लिए मान्य है।
चूंकि आरटी-पीसीआर जांच की रिपोर्ट आने में देरी लगती है, इसलिए एंटीजन जांच रोज किया जाना अनिवार्य कर दिया गया हैं
अपने संबंधित मंत्रियों के साथ संसद पहुंचने वाले अधिकारियों को भी 72 घंटे के भीतर हुई आरटी-पीसीआर जांच की अपनी रिपोर्ट दिखानी होगी।
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी और प्रह्लाद पटेल कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। दोनों ने संसद के चालू सत्र में हिस्सा लिया है। 14 सितंबर को संसद की शुरुआत से पहले हुई जांच में भी कई सांसद कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। उन्हें संसद की कार्यवाही से दूर रहने की सलाह दी गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)