देश की खबरें | महाराष्ट्र के अधिकतर इलाकों में पहुंचा मानसून, मुंबई में हुई बारिश
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के अधिकतर इलाकों में मानसून की आमद हो गई है और मुंबई समेत राज्य के कई इलाकों में शनिवार को बारिश हुई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
मुंबई, 13 जून महाराष्ट्र के अधिकतर इलाकों में मानसून की आमद हो गई है और मुंबई समेत राज्य के कई इलाकों में शनिवार को बारिश हुई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने कहा कि मानसून के अगले 24 घंटों में महाराष्ट्र के अन्य इलाकों में भी पहुंच जाने की उम्मीद है।
यह भी पढ़े | कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए 200 ‘सुरक्षित घर’ बनाएगी बंगाल सरकार.
उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र के अधिकतर इलाकों में मानसून पहुंच चुका है। (आज) कोंकण के हरनई (रत्नागिरी में), मध्य महाराष्ट्र के अहमदनगर, मराठवाड़ा के औरंगाबाद और विदर्भ के गोंदिया में बारिश हुई। अगले 24 घंटों में महाराष्ट्र के अन्य इलाकों में भी बारिश की संभावना है।”
उन्होंने कहा कि रत्नागिरी में सुबह साढ़े आठ बजे और तटीय जिले सिंधुदुर्ग में भी कुछ जगहों पर “बेहद भारी” बारिश दर्ज की गई।
अधिकारी ने कहा, “अगले चार-पांच दिनों में कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ में भारी से बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। ”
इस बीच मुंबई स्थित क्षेत्रीय मौसम केंद्र ने शाम साढ़े पांच बजे चेतावनी जारी कर मुंबई, पालघर, हिंगोली, परभणी और जालना में अगले कुछ घंटों में गरज-चमक के साथ बौछार और तेज हवाओं के साथ बारिश की आशंका जताई है।
मुंबई में कोलाबा मौसम केंद्र में शनिवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक 1.5 मिमी बारिश दर्ज की गई जबकि सांताक्रूज ब्यूरो में इसी अवधि में 2.1 मिमी बारिश दर्ज की गई।
औरंगाबाद के चिकलथाना मौसम ब्यूरो में इसी अवधि में 29 मिमी बारिश दर्ज की गई।
अधिकारियों ने कहा कि नासिक में 1.4 मिमी बारिश हुई।
दहानू मौसम केंद्र की खबर के मुताबिक वहां भी बारिश हुई।
रायगढ़ जिले के माथेरान ब्यूरो के मुताबिक 80 मिमी बारिश दर्ज की गई।
दक्षिण और तटीय महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून के आने की घोषणा की गई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2020 09:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

