देश की खबरें | मानसून लगभग दो सप्ताह पहले पूरे देश में पहुंचा: मौसम विभाग
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण पश्चिम मानसून निर्धारित समय से दो सप्ताह पहले पूरे देश में छा गया है। यह जानकारी भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार को दी।
नयी दिल्ली, 26 जून दक्षिण पश्चिम मानसून निर्धारित समय से दो सप्ताह पहले पूरे देश में छा गया है। यह जानकारी भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार को दी।
मानसून आमतौर पर एक जून को केरल पहुंचता है और इसे पश्चिमी राजस्थान के श्रीगंगानगर पहुंचने में 45 दिन का समय लगता है जो कि देश में इसका आखिरी स्थान है।
यह भी पढ़े | आघाडी सरकार पांच साल करेगी पूरा, COVID-19 से लड़ाई में एकजुट हैं: NCP नेता शरद पवार.
भारतीय मौमस विभाग ने कहा, ‘‘दक्षिण पश्चिम मानसून राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के बाकी हिस्सों में आगे बढ़ गया है और यह आज 26 जून को पूरे देश में छा गया।’’
बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के क्षेत्र जो पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ा, और मध्य भारत के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण से मानसून को आगे बढ़ने में मदद मिली।
2013 में मानसून 16 जून को पूर देश में छा गया था। उसी समय उत्तराखंड में भीषण बाढ़ भी आयी थी।
भारतीय मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा, ‘‘2013 के बाद, मानसून इस वर्ष इतनी तेजी से देश में छाया है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2020 03:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

