देश की खबरें | धनशोधन मामला : मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर दो मार्च को सुनवाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की एक अदालत कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार ‘आप’ नेता मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर दो मार्च को सुनवाई करेगी।

नयी दिल्ली, 21 फरवरी दिल्ली की एक अदालत कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार ‘आप’ नेता मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर दो मार्च को सुनवाई करेगी।

विशेष न्यायाधीश एम के नागपाल ने हाल ही में आम आदमी पार्टी (आप) नेता को तीन दिन की अंतरिम जमानत दी थी। उन्होंने यह गौर करते हुए मामले की सुनवाई टाल दी कि एक संबंधित आवेदन उच्चतम न्यायालय के समक्ष लंबित है।

न्यायाधीश ने कहा, ''मैं दो मार्च को इस मामले की सुनवाई करूंगा।''

उन्होंने सिसोदिया को अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए अंतरिम जमानत दी थी।

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पिछले साल 26 फरवरी को, अब वापस ले ली गई दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 के कार्यान्वयन में कथित भ्रष्टाचार को लेकर सिसोदिया को गिरफ्तार किया था।

बाद में, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें नौ मार्च को धनशोधन मामले में गिरफ्तार कर लिया था, जब वह तिहाड़ जेल में बंद थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू