देश की खबरें | गणतंत्र दिवस पर रिलीज होगी मोहनलाल अभिनीत फिल्म 'मलाइकोट्टई वालिबन'

कोच्चि, 18 सितंबर दिग्गज अभिनेता मोहनलाल ने सोमवार को अपनी आगामी फिल्म 'मलाइकोट्टई वालिबन' के रिलीज होने की तारीख की घोषणा की। निर्देशक लीजो जोस पेलिसरी द्वारा निर्देशित फिल्म 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

मलयालम सिनेमा जगत के अभिनेता ने एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी साझा की।

मोहनलाल ने कहा, ''उलटी गिनती शुरू हो गई है। 25 जनवरी 2024 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी वालिबन। 'मलाइकोट्टई वालिबन'।''

अभिनेता ने पिछले साल अक्टूबर में पेलिसरी के साथ फिल्म की आधिकारिक घोषणा की थी। पेलिसरी को 'जल्लीकट्टू', 'अंगमाली डायरीज' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

'मलाइकोट्टई वालिबन' का निर्माण जॉन एंड मैरी क्रिएटिव, मैक्स लैब्स, सेंचुरी फिल्म्स और सारेगामा ने किया है।

फिल्म में सोनाली कुलकर्णी और दानिश सैत मुख्य भूमिका में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)