देश की खबरें | मोहम्मडन स्पोर्टिंग ने कहा, अली को प्रत्येक मैच में 60 मिनट से कम खिलाने को तैयार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मोहम्मडन स्पोर्टिंग अनवर अली के लिये सबकुछ करने को तैयार है ताकि सुनिश्चित हो सके कि उसका फुटबॉल करियर हृदय की जन्मजात बीमारी से खत्म नहीं हो जाये, भले ही इसका मतलब उसे प्रत्येक मैच में 60 से मिनट कम खिलाना हो।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 16 सितंबर मोहम्मडन स्पोर्टिंग अनवर अली के लिये सबकुछ करने को तैयार है ताकि सुनिश्चित हो सके कि उसका फुटबॉल करियर हृदय की जन्मजात बीमारी से खत्म नहीं हो जाये, भले ही इसका मतलब उसे प्रत्येक मैच में 60 से मिनट कम खिलाना हो।

मोहम्मडन स्पोर्टिंग के सचिव दिपेंदु बिस्वास ने बुधवार को कहा कि उनका क्लब इस 20 साल के खलाड़ी को प्रत्येक मैच में 30 मिनट के लिये खिलाने को भी तैयार है। अली फुटबॉल खेलना जारी रखना चाहते हैं।

यह भी पढ़े | राजनीति के कारण कृषि से जुड़े 3 बिलों का विरोध कर रही कांग्रेस: BJP अध्यक्ष जे.पी..

क्लब अली के लिये विशेष निगरानी में ट्रेनिंग सत्र का इंतजाम कराने के लिये भी तैयार है।

पूर्व भारतीय अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर बिस्वास ने खुद का और विदेशों के कुछ बड़े क्लबों के खिलाड़ियों का उदाहरण भी दिया जो इसी तरह की स्थिति के बावजूद वर्षों तक खेले।

यह भी पढ़े | Babri Masjid Demolition Case: बाबरी मस्जिद विध्वंस केस में CBI कोर्ट 30 SEP को सुनाएगा फैसला, आडवाणी, उमा भारती और मुरली मनोहर जोशी भी हैं आरोपी.

उन्होंने कहा, ‘‘इंग्लैंड और मैनचेस्टर यूनाईटेड का एक खिलाड़ी था जो इसी तरह की जन्मजात बीमारी से पीड़ित था, वह टीम के लिये 60 मिनट तक खेला और उसकी ट्रेनिंग निगरानी में रखकर करायी गयी। हम अनवर के लिये उनके नक्शेकदमों पर चलने के लिये तैयार हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘और आप जानते हैं कि मैं भी इसी तरह की स्थिति के बावजूद कई वर्षों तक शीर्ष स्तर के क्लबों के लिये कई वर्षों तक खेला।

अली ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) को लिखा है कि उन्हें खेलने से रोकना उनके लिये ‘मौत की सजा’ की तरह होगा। वह एआईएफएफ की चिकित्सीय समिति के उनके प्रतिस्पर्धी फुटबॉल में भविष्य पर फैसले का इंतजार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय संविधान का अनुच्छेद 21 मुझे आजीविका कमाने के अधिकार की गारंटी देता है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड