खेल की खबरें | मोहम्म्डन स्पोर्टिंग ने कोच यान लाउ को बर्खास्त किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मोहम्मडन स्पोर्टिंग ने रविवार को अपने मुख्य कोच यान लाउ को क्लब के शीर्ष अधिकारियों के साथ ‘निजी बातचीक लीक’ करने के आरोपों में बर्खास्त कर दिया।

कोलकाता, 11 अक्टूबर मोहम्मडन स्पोर्टिंग ने रविवार को अपने मुख्य कोच यान लाउ को क्लब के शीर्ष अधिकारियों के साथ ‘निजी बातचीक लीक’ करने के आरोपों में बर्खास्त कर दिया।

यहां आईलीग फुटबॉल क्वालीफायर में एआरए एफसी के खिलाफ 4-1 की जीत के बाद के बाद क्लब ने यह कदम उठाया।

यह भी पढ़े | MI vs DC 27th IPL Match 2020: शिखर धवन की हाफ सेंचुरी, दिल्ली ने मुंबई को दिया 163 रनों का लक्ष्य.

मोहम्मडन स्पोर्टिंग के महासचिव शेख वसीम अकरम ने कहा कि लाउ टीम के सहयोगी स्टाफ के साथ सामंजस्य नहीं बैठा पा रहे थे और उनके खिलाफ कई शिकायतें थी।

अकरम ने कहा कि क्लब लाउ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पर विचार कर रहे हैं जो पंजाब एफसी के भी कोच रह चुके हैं।

यह भी पढ़े | Ziva Dhoni को लेकर भद्दी बात कहने वाला आरोपी गुजरात के कच्छ से गिरफ्तार.

उन्होंने पीटीआई से कहा, ‘‘हमने तुरंत प्रभाव से अपने कोच को बर्खास्त कर दिया है। वह टीम के रूप में काम करने वाले व्यक्ति नहीं हैं और हमारे सहायेक कोच, गोलकीपिंग कोच, मैनेजर के साथ उन्हें परेशानी थी। रोजाना हमें उनके खिलाफ कई शिकायतें मिल रही थी।’’

अकरम ने कहा, ‘‘उसे स्क्रीन शॉट लेकर मेरी बातचीत को भी लीक किया। मैं उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\