विदेश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी की संचार रणनीति पर ब्रिटेन में ‘मोडायलॉग’ का विमोचन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत के विकास पथ को दर्शाने वाली एक नयी किताब का विमोचन यहां स्थित नेहरू सेंटर में किया गया। इसमें रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए उनकी संचार रणनीति पर विशेष ध्यान दिया गया है।
लंदन, 27 नवंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत के विकास पथ को दर्शाने वाली एक नयी किताब का विमोचन यहां स्थित नेहरू सेंटर में किया गया। इसमें रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए उनकी संचार रणनीति पर विशेष ध्यान दिया गया है।
डॉ. अश्विन फर्नांडीस द्वारा लिखी गई ‘मोडायलॉग: कन्वर्सेशन्स फॉर ए विकसित भारत’ में 33 अध्याय हैं जिनमें नवाचार और उद्यमशीलता से लेकर स्थिरता एवं शिक्षा तक विभिन्न क्षेत्रों में भारत की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया है।
पुस्तक का विमोचन सोमवार की शाम किया गया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने समावेशिता और प्रगति पर प्रकाश डालने के लिए मुख्य भाषण दिया।
ईरानी ने कहा, ‘‘मन की बात (कार्यक्रम) वैश्विक मंच पर भारत की प्रगति को दर्शाते हुए हुए आशा और प्रेरणा का प्रतीक रहा है। यह दर्शाता है कि संवाद किस तरह एकजुट कर सकता है, प्रेरित कर सकता है और कार्रवाई को आगे बढ़ा सकता है।’’
क्यूएस क्वाक्वेरेली साइमंड्स वैश्विक विश्वविद्यालय रैंकिंग के कार्यकारी निदेशक, लेखक डॉ. फर्नांडीस ने कहा कि उनकी पुस्तक प्रधानमंत्री की संचार शैली के प्रतिबिंब से कहीं अधिक है।
उन्होंने कहा, “यह हमारे देश की सामूहिक आवाज़ का प्रतिनिधित्व है। ‘मोडायलॉग’ सहयोग, लचीलेपन और आशा की भावना को समाहित करती है जो विकसित भारत बनने की दिशा में भारत की यात्रा को परिभाषित करती है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 27, 2024 10:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

