देश की खबरें | राष्‍ट्रीय युवा संसद महोत्‍सव में उप्र की मुदिता को प्रथम पुरस्‍कार, मोदी-योगी ने दी बधाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्‍वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर 24वें राष्‍ट्रीय युवा उत्‍सव-2021 के तहत आयोजित राष्‍ट्रीय युवा संसद महोत्‍सव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये संबोधित किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, 12 जनवरी स्‍वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर 24वें राष्‍ट्रीय युवा उत्‍सव-2021 के तहत आयोजित राष्‍ट्रीय युवा संसद महोत्‍सव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये संबोधित किया।

राज्‍य सरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव-2021 में उत्तर प्रदेश की मुदिता मिश्रा ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर युवाओं को स्‍वामी विवेकानंद से जुड़े प्रेरक प्रसंग सुनाए।

मोदी ने विजेताओं के ओजस्‍वी भाषण के लिए तीन विजेताओं का अभिनंदन किया और कहा कि आपके संवाद को ट्विटर हैण्डल पर ट्वीट करूंगा।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि ''प्रधानमंत्री जी स्वामी विवेकानन्द के सपनों को साकार करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रहे हैं।''

उन्‍होंने कहा ''प्रधानमंत्री के ‘नये भारत’ के संकल्प को साकार करने में युवाओं की विशेष भूमिका है। यह ‘न्यू इण्डिया’ ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की परिकल्पना को मूर्त रूप देने के लिए तेजी से आगे बढ़ रहा है। नये भारत के युग निर्माता के रूप में सभी युवाओं को अपनी भूमिका प्रभावी ढंग से निभानी होगी।''

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव-2021 में प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाली उत्तर प्रदेश की मुदिता मिश्रा को बधाई देते हुए कहा कि राज्य के युवा अपनी प्रतिभा और परिश्रम से देश व प्रदेश का गौरव बढ़ा रहे हैं।

इस अवसर पर युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेन्द्र तिवारी, अपर मुख्य सचिव युवा कल्याण डिम्पल वर्मा, अपर मुख्य सचिव सूचना एवं एमएसएमई नवनीत सहगल, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना संजय प्रसाद तथा सूचना निदेशक शिशिर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Stats And Preview: प्लेऑफ से पहले जीत की लय हासिल करना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू