जरुरी जानकारी | मोदी, सुनक ने एफटीए को लेकर वार्ता की प्रगति का स्वागत किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से बातचीत की और दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को जल्द संपन्न कराने के लिए जारी वार्ता में हुई प्रगति का स्वागत किया।

नयी दिल्ली, 12 मार्च प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से बातचीत की और दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को जल्द संपन्न कराने के लिए जारी वार्ता में हुई प्रगति का स्वागत किया।

एक बयान में कहा गया कि टेलीफोन पर हुई बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, "प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के साथ अच्छी बातचीत हुई। हमने द्विपक्षीय व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने और पारस्परिक रूप से लाभकारी मुक्त व्यापार समझौते को जल्द से जल्द संपन्न करने के लिए काम करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी।’’

बयान में कहा गया है कि दोनों नेताओं ने 2030 की रूपरेखा के तहत व्यापार, निवेश, रक्षा, सुरक्षा, उभरती प्रौद्योगिकियों और अन्य सहित विविध क्षेत्रों में हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।

बयान में कहा गया, ‘‘उन्होंने परस्पर लाभ वाले मुक्त व्यापार समझौते को जल्द अंतिम रूप देने की दिशा में हुई प्रगति का सकारात्मक आकलन किया।"

बयान के मुताबिक, दोनों नेताओं ने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार