देश की खबरें | मोदी ने लोक संगीतकार सोनम शेरिंग लेपचा के निधन पर जताया शोक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को लोक संगीतकार सोनम शेरिंग लेपचा के निधन पर शोक व्यक्त किया और लेपचा संस्कृति को लोकप्रिय बनाने में उनके योगदान को याद किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 30 जुलाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को लोक संगीतकार सोनम शेरिंग लेपचा के निधन पर शोक व्यक्त किया और लेपचा संस्कृति को लोकप्रिय बनाने में उनके योगदान को याद किया।

लेपचा का 92 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया।

यह भी पढ़े | सीएम अशोक गहलोत ने सरकार से नाराज विधायकों को भी विधानसभा सत्र में शामिल होने को कहा: 30 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘पद्मश्री सोनम शेरिंग लेपचा जी बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने महान लेपचा संस्कृति को लोकप्रिय बनाने के लिए सतत रूप से उत्कृष्ट प्रयास किए।’’

उन्होंने कहा कि लेपचा की अनगिनत उत्‍कृष्‍ट रचनाओं का सम्मान पीढ़ी दर पीढ़ी किया जाता रहा है।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश: सरकारी और प्राइवेट स्कूल 31 अगस्त तक रहेंगे बंद, नाम काटने पर होगी कर्रवाई.

उन्होंने कहा, ‘‘उनके निधन से व्यथित हूं। उनके निकट परिजनों और प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदनाएं। ओम शांति।’’

सोनम शेरिंग लेपचा को 2007 में कला के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्मश्री से अलंकृत किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\