एजेंसी न्यूज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केवडिया में आरोग्य वन, एकता मॉल, बच्चों के लिए पोषक पार्क का उद्घाटन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के नर्मदा जिले के केवडिया में ‘‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’’ के निकट नवनिर्मित आरोग्य वन, एकता मॉल और बच्चों के लिए पोषक पार्क का उद्घाटन किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केवडिया में आरोग्य वन, एकता मॉल, बच्चों के लिए पोषक पार्क का उद्घाटन किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Photo Credits: Twitter/BJP)

केवडिया (Kevadia) (गुजरात) (Gujarat), 30 अक्टूबर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के नर्मदा (Narmada) जिले के केवडिया में ‘‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’’ (Statue of Unity) के निकट नवनिर्मित आरोग्य वन, एकता मॉल और बच्चों के लिए पोषक पार्क का उद्घाटन किया. आरोगय वन में 15 एकड़ में औषधीय गुणों से युक्त पौधे लगाए गए हैं. इसमें 380 प्रजाति के पांच लाख पेड़ हैं. योग व आयुर्वेद को ध्यान में रखते हुए इसका विकास किया गया.

दो दिवसीय दौरे पर आज गुजरात पहुंचे प्रधानमंत्री ने पहले गांधीनगर में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल (Keshubhai Patel) और गुजराती सिनेमा के सुपरस्टार नरेश कनोडिया (Naresh Kanodia) व उनके संगीतकार भाई महेश कनोडिया को श्रद्धांजलि अर्पित की. यहां से प्रधानमंत्री केवडिया पहुंचे और आरोग्य वन का लोकार्पण किया. उन्होंने राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के साथ इसका अवलोकन भी किया.

यह भी पढ़े: रेलवे मंत्री पीयूष गोयल ने कहा- आगामी दिनों में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ से होगी एक लाख करोड़ रुपये की आय 2020.

प्रधानमंत्री ने एकता मॉल का भी उद्घाटन किया. इस मॉल में भारत की मौजूदा हस्तकलाओं और पारंपरिक उत्पादों का प्रदर्शन किया गया है. यहां पर पूरे देश से आए उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं.

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक उसका उद्देश्य एकता का संदेश देना है. यह मॉल 35 हजार वर्गफुट में फैला हुआ है. मॉल में 20 एम्पोरियम हैं, जो प्रत्येक राज्य का प्रतिनिधत्व करते हैं. एकता मॉल को केवल 110 दिनों में निर्मित किया गया है.

प्रधानमंत्री ने बच्चों के लिए पोषक पार्क का भी उद्घाटन किया. उन्होंने पार्क का भ्रमण किया और बच्चों को आकर्षित करने वाली विभिन्न सुविधाओं का अवलोकन किया.

यह दुनिया का पहला प्रौद्योगिकी आधारित पार्क है जो 35 हजार वर्गफुट में फैला हुआ है.

पार्क में एक न्यूट्री ट्रेन की भी व्यवस्था है, जिसके स्टेशन के नाम भी काफी रोचक रखे गए हैं. जिनके फलशाखा गृहम, पायोनागिरी, अन्नपूर्णा, पोषण पुराण, स्वस्थ भारत नाम दिए गए हैं.

प्रधानमंत्री ने न्यूट्री ट्रेन की सवारी करते हुए विभिन्न स्टेशनों का मुआयना किया.

यह भी पढ़े: पीएम मोदी ने गुजरात के पूर्व CM केशुभाई पटेल का पांव छूकर लिया आशीर्वाद, देखें वीडियो

इस पार्क का उद्देश्य विभिन्न गतिविधियों के जरिए पोषक भोजन के प्रति जागरूकता फैलाना है. पार्क में इसके लिए मिरर मेज, 5डी वर्चुअल रियल्टी थिएटर और ऑगमेंटेंड रियल्टी गेम की भी व्यवस्था की गई है. मार्च में कोरोना वायरस महामारी फैलने के बाद से मोदी का अपने गृह राज्य गुजरात का यह पहला दौरा है. इस दौरान वह केवडिया और अहमदाबाद (Ahmedabad) के बीच समुद्री विमान सेवा की शुरुआत भी करेंगे.

वह सरदार पटेल जुओलॉजिकल पार्क ‘जंगल सफारी’ का उद्घाटन करेंगे, जो भारत के ‘लौह पुरुष’ की 182 मीटर लंबी प्रतिमा ‘‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’’ के पास स्थित है. मोदी अपनी यात्रा के दौरान स्वतंत्र भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल को 31 अक्टूबर को उनकी जयंती के दिन ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ जाकर श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगे.

ब्रजेन्द्र(Brijendra)

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 30, 2020 02:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).