देश की खबरें | मोदी सरकार कृषि क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने, देश को पोषण सुरक्षा प्रदान करने की ओर अग्रसर:शाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आठ फसलों की 17 जैव संवर्धित किस्मों को राष्ट्र को समर्पित किए जाने को कृषि क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक बताया और कहा कि ये फसलें भारत को सुपोषित कर ‘‘ग्रीन रेवोलुशन’’ से ‘‘एवरग्रीन रेवोलुशन’’ तक ले जाएंगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आठ फसलों की 17 जैव संवर्धित किस्मों को राष्ट्र को समर्पित किए जाने को कृषि क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक बताया और कहा कि ये फसलें भारत को सुपोषित कर ‘‘ग्रीन रेवोलुशन’’ से ‘‘एवरग्रीन रेवोलुशन’’ तक ले जाएंगी।

शाह ने सिलसिलेवार ट्वीट कर यह भी कि कहा कि मोदी सरकार कृषि क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ देश को पोषण सुरक्षा प्रदान करने की ओर अग्रसर है।

यह भी पढ़े | Video Of J&K Terrorist’s Surrender: सुरक्षाबलों ने कश्मीर में अपनी सूझबूझ से आतंकी का कुछ यूं कराया सरेंडर, VIDEO देख आप भी करेंगे सलाम.

उन्होंने कहा, ‘‘आज कृषि क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। आठ फसलों के 17 नए बीजों की वैरायटी किसानों को समर्पित करने के लिए मैं नरेंद्र मोदी और नरेंद्र सिंह तोमर का आभार व्यक्त करता हूं। ये फसलें भारत को सुपोषित कर ग्रीन रेवोलुशन से एवरग्रीन रेवोलुशन तक ले जाएंगी।’’

उन्होंने कहा कि इन नई फसलों का पोषण मूल्य तीन गुना अधिक होगा, जो एक सामान्य थाली को पोषक आहार में बदल देगी जो प्रोटीन, कैल्शियम व आयरन जैसे जरूरी पोषण से भरपूर होगा।

यह भी पढ़े | Gang Raped in Jharkhand: झारखंड में 7 दिनों के भीतर दूसरी नाबालिग लड़की की गैंगरेप के बाद हत्या.

शाह ने कहा, ‘‘सही पोषण देश के हर व्यक्ति का अधिकार है जिसके लिए मोदी सरकार दिन-रात प्रयासरत है। प्रधानमंत्री मोदी के इस दूरदर्शी निर्णयों से न सिर्फ गरीब से गरीब व्यक्ति तक सही पोषण पहुंचेगा बल्कि इससे हमारे किसानों की आय भी बढ़ेगी।’’

प्रधानमंत्री ने आज वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से, संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान, हाल ही में विकसित की गई आठ फसलों की 17 जैव संवर्धित किस्मों को भी राष्ट्र को समर्पित किया।

इस अवसर पर उन्होंने कुपोषण के खिलाफ सरकार द्वारा उठाए गए कदमों और कृषि के क्षेत्र में किए गए सुधारों को लेकर विस्तार से अपनी बात रखी और कहा कि देश में निरंतर ऐसे सुधार किए जा रहे हैं जो वैश्विक खाद्य सुरक्षा के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दिखाते हैं।

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\