एजेंसी न्यूज

Rahul Gandhi ने पीएम मोदी पर बोला हमला, कहा- मोदी सरकार रोजगार के लिए हानिकारक है

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार रोजगार के लिए हानिकारक है क्योंकि वह लोगों की नौकरियां छीनने में लगी है. उन्होंने ‘सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी’ (सीएमआईई) की रिपोर्ट का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘मोदी सरकार रोज़गार के लिए हानिकारक है.

Rahul Gandhi ने पीएम मोदी पर बोला हमला, कहा- मोदी सरकार रोजगार के लिए हानिकारक है
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, तीन सितंबर: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार रोजगार के लिए हानिकारक है क्योंकि वह लोगों की नौकरियां छीनने में लगी है. उन्होंने ‘सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी’ (सीएमआईई) की रिपोर्ट का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘मोदी सरकार रोज़गार के लिए हानिकारक है. वे किसी भी प्रकार के ‘मित्रहीन’ व्यवसाय या रोज़गार को बढ़ावा या सहारा नहीं देते बल्कि जिनके पास नौकरी है उसे भी छीनने में लगे हैं. देशवासियों से आत्मनिर्भरता का ढोंग अपेक्षित है. जनहित में जारी.’’

गौरतलब है कि सीएमआईई की ओर से जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि गत अगस्त महीने में औपचारिक और अनौपचारिक दोनों क्षेत्रों से करीब 15 लाख से अधिक लोग बेरोजगार हो गए हैं.

यह भी पढ़ें- जलियांवाला बाग परिसर के पुनर्निर्माण पर राहुल गांधी का खफा, कहा- शहीदों का अपमान किया गया

राहुल गांधी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘सबसे बड़ा राष्ट्रीय मुद्दा बेरोज़गारी है, जिसके कुछ सीधे समाधान हैं- पीएसयू-पीएसबी मत बेचो, एमएसएमई को आर्थिक मदद दो और मित्रों की नहीं, देश की सोचो. लेकिन केंद्र सरकार समाधान करना नहीं चाहती.’’

हक

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2021 08:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).