देश की खबरें | अहमदाबाद के अस्पताल में आग की घटना में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति मोदी ने जताया दुख

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में आग लगने की घटना पर दु:ख जताते हुए हताहत लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और कहा कि प्रशासन प्रभावितों को हरसंभव मदद मुहैया करा रहा है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, छह अगस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में आग लगने की घटना पर दु:ख जताते हुए हताहत लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और कहा कि प्रशासन प्रभावितों को हरसंभव मदद मुहैया करा रहा है।

प्रधानमंत्री ने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और अहमदाबाद की मेयर बिजल पटेल से इस सिलसिले में बात भी की और हालात का जायजा लिया।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर: कुलगाम के वेसु में आतंकवादियों ने सरपंच सजाद अहमद खांडे पर की गोलीबारी, पीड़ित ने तोड़ा दम: 6 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अहमदाबाद में नवरंगपुर इलाके के श्रेय अस्पताल के आईसीयू वार्ड में बृहस्पतिवार तड़के आग लग गई, जिसमें आठ मरीजों की मौत हो गई। यह कोविड-19 समर्पित अस्पताल है। मरने वालों में पांच पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘अहमदाबाद के अस्पताल में हुई आग की दु:खद घटना से मन व्यथित हो गया। शोकसंतप्‍त परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

यह भी पढ़े | Honor Killing in UP: झूठी शान के खातिर बांदा में प्रेमी जोड़े की हत्या, पहले कुल्हाड़ी मारी फिर जिंदा जलाया.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रूपाणी और मेयर पटेल से बात कर उन्होंने स्थिति की जानकारी ली।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रशासन की ओर से प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता पहुंचाई जा रही है।’’

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा की। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार दिए जाएंगे।

स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक अस्पताल में कोविड-19 के करीब 40 अन्य मरीजों को बचा लिया गया और उन्हें शहर के एक अन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\