Honor Killing in UP: झूठी शान के खातिर बांदा में प्रेमी जोड़े की हत्या, पहले कुल्हाड़ी मारी फिर जिंदा जलाया
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक प्रेमी जोड़े को पहले कुल्हाड़ी मारकर कर घायल किया गया और फिर जिंदा जलाकर निर्मम हत्या कर दी गई. इस घटना को कथित तौर पर लड़की के परिवार वालों ने अंजाम दिया. इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बांदा (Banda) जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक प्रेमी जोड़े को पहले कुल्हाड़ी मारकर कर घायल किया गया और फिर जिंदा जलाकर निर्मम हत्या कर दी गई. इस घटना को कथित तौर पर लड़की के परिवार वालों ने अंजाम दिया. इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस ने कुल 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि कई फरार बताए जा रहे है.
मिली जानकारी के मुताबिक बांदा के मतौंध थाना क्षेत्र में प्रेमी और प्रेमिका को जिंदा जलाने के मामले में कुल नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन युवक की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो गई. जबकि युवती ने कानपुर हॉस्पिटल पहुंचने पर दम तोड़ दिया.
#bandapolice @igchitrakoot @ADGZonPrayagraj @dgpup @Uppolice @myogiadityanath @bstvlive @News18UP @ANINewsUP थाना मतौंध जनपद बांदा में घटित प्रेम की प्रेमिका को जिंदा जलाने की घटना का वीडियो बाइट अपडेट श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक चित्रकूट धाम परीक्षेत्र बांदा। @prayagraj_pol pic.twitter.com/sz3adGn4BX
— Banda Police (@bandapolice) August 6, 2020
पुलिस ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई है. अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. जबकि अन्य पर आगे की कार्रवाई जारी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है. रक्षाबंधन पर पत्नी के मायके जाने से नाराज व्यक्ति ने बेटी की हत्या की
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करछा गांव में रहने वाले लड़की के परिवार ने तब आपा खो दिया जब युवक प्रमिका से मिलने के लिए घर पहुंचा. दरअसल युवती ने ही उसे घर बुलाया था, जिसकी भनक प्रेमिका के परिजनों को भी लग गई. इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने दोनों की पिटाई की और कुल्हाड़ी से हमला किया. फिर उन्हें एक कमरे में बंद करके आग लगा दी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2020 10:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

