देश की खबरें | विजयवाड़ा कोविड-19 देखभाल केंद्र में आग की घटना में लोगों की मौत पर मोदी ने जताया दुख

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में कोविड-19 देखभाल केंद्र में बदले गए एक होटल में आग लगने से हुई मौतों पर शोक प्रकट किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, नौ अगस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में कोविड-19 देखभाल केंद्र में बदले गए एक होटल में आग लगने से हुई मौतों पर शोक प्रकट किया।

मोदी ने कहा कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी से उनकी बात हुई और उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़े | Defence Minister Rajnath Singh Makes Big Announcement: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले, 101 रक्षा उपकरणों के आयात पर लगेगा बैन, आत्मनिर्भर बनेगा भारत.

विजयवाड़ा का एक निजी अस्पताल कोविड-19 के मरीजों के उपचार के लिए इस होटल का इस्तेमाल करता है। आज सुबह वहां आग लग गई जिसमें सात मरीजों की मौत हो गई।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘‘विजयवाड़ा के एक कोविड केंद्र में आग लगने की घटना से क्षुब्ध हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की मैं कामना करता हूं।’’

यह भी पढ़े | रक्षा मंत्रालय अब आत्मनिर्भर भारत पहल के लिए एक बड़ा पुश देने को तैयार, 101 वस्तुओं पर MDO आयात एम्बार्गो को करेगा पेश- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह: 9 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी से बात कर हालात का जायजा लिया और उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।’’

विजयवाड़ा के पुलिस आयुक्त बी श्रीनिवासुलु के मुताबिक इस कोविड केंद्र में 30 मरीजों का इलाज चल रहा था और वहां अस्पताल के 10 कर्मचारी थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\