एजेंसी न्यूज

मोदी ने नए संसद भवन का किया औचक निरीक्षण, विभिन्न कार्यों का लिया जायजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार शाम को यहां नए संसद भवन का औचक निरीक्षण किया और विभिन्न कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्माण श्रमिकों से बातचीत भी की।

मोदी ने नए संसद भवन का किया औचक निरीक्षण, विभिन्न कार्यों का लिया जायजा
PM Modi ( Photo Credit: ANI)

नयी दिल्ली, 30 मार्च: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार शाम को यहां नए संसद भवन का औचक निरीक्षण किया और विभिन्न कार्यों का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने निर्माण श्रमिकों से बातचीत भी की. प्रधानमंत्री ने इमारत के अंदर एक घंटे से अधिक समय बिताया. सूत्रों ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ मोदी ने संसद के दोनों सदनों में प्रस्तावित सुविधाओं का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि उन्होंने निर्माण श्रमिकों के साथ भी बातचीत की. यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने इंदौर हादसे को लेकर सीएम शिवराज से की बात - बचाव एवं राहत कार्यों की ली जानकारी

नए भवन के पिछले साल नवंबर तक पूरा होने की उम्मीद थी. अब इसका जल्द ही इसका उद्घाटन होने की संभावना है. दिसंबर 2020 में प्रधानमंत्री मोदी ने नए संसद भवन की आधारशिला रखी थी जिसमें आधुनिक सुविधाएं होंगी. टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड 2020 में 971 करोड़ रुपये में परियोजना का ठेका मिलने के बाद इमारत का निर्माण कर रही है. हालांकि, माना जाता है कि परियोजना की लागत अधिक हो गई है.

नए भवन में भारत की लोकतांत्रिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए एक भव्य संविधान हॉल, संसद सदस्यों के लिए एक लाउंज, एक पुस्तकालय, कई समिति कक्ष, भोजन क्षेत्र और पर्याप्त पार्किंग स्थान भी होगा. सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के तहत, सरकार एक एक्जीक्यूटिव एन्क्लेव का भी निर्माण करेगी जिसमें एक नया प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ), कैबिनेट सचिवालय, इंडिया हाउस और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय होगा.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2023 08:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).