देश

प्रधानमंत्री मोदी ने इंदौर हादसे को लेकर सीएम शिवराज से की बात - बचाव एवं राहत कार्यों की ली जानकारी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बात की और स्थिति की जानकारी ली. राज्य सरकार बचाव और राहत कार्य में तेजी से आगे बढ़ रही है. उन्होंने प्रभावित लोगों और परिवारों के लिए प्रार्थना करते हुए आगे कहा, मेरी प्रार्थना उन सभी प्रभावितों और उनके परिवारों के साथ है.

प्रधानमंत्री मोदी ने इंदौर हादसे को लेकर सीएम शिवराज से की बात - बचाव एवं राहत कार्यों की ली जानकारी
PM Narendra Modi (Photo Credit: Twitter/ANI)

नई दिल्ली, 30 मार्च: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के इंदौर में बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर पर हुए हादसे को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बात कर सरकार द्वारा चलाए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली. इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने इंदौर में हुए हादसे पर दुख जताते हुए ट्वीट कर बताया, इंदौर में हुए हादसे से बेहद आहत हूं. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बात की और स्थिति की जानकारी ली. राज्य सरकार बचाव और राहत कार्य में तेजी से आगे बढ़ रही है. उन्होंने प्रभावित लोगों और परिवारों के लिए प्रार्थना करते हुए आगे कहा, मेरी प्रार्थना उन सभी प्रभावितों और उनके परिवारों के साथ है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2023 03:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).