देश की खबरें | राजनीति की कार्य संस्कृति में मोदी ने किया बदलाव: नकवी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के राजनीतिक क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव किया और इस परिवर्तन से उन लोगों को झटका लगा, जो राजनीति को अपनी ‘‘पैतृक सम्पत्ति’’ समझते हैं।
रामपुर (उत्तर प्रदेश), सात दिसंबर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के राजनीतिक क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव किया और इस परिवर्तन से उन लोगों को झटका लगा, जो राजनीति को अपनी ‘‘पैतृक सम्पत्ति’’ समझते हैं।
उत्तर प्रदेश के रामपुर में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री नकवी ने रामपुर में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए कहा कि अब किसी नेता की पहचान किसी परिवार पर निर्भर नहीं हो सकती और केवल उसकी मेहनत एवं लगन उसे राजनीति के क्षेत्र में स्थापित कर सकती है।
यह भी पढ़े | Republic TV की कई राहतों की मांग वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने कहा ‘महत्वाकांक्षी’.
उन्होंने कहा कि अब राजनीति ‘‘खानदानी जमींदारी’’ नहीं, बल्कि लोगों की सेवा करने के बारे में है।
नकवी के कार्यालय द्वारा उनके हवाले से जारी बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की राजनीति में क्रांतिकारी एवं दूरगामी बदलाव किए हैं।
यह भी पढ़े | कमजोर मांग से धनिया वायदा कीमतों में गिरावट.
उन्होंने कहा कि इन परिवर्तनकारी बदलावों से उन लोगों को झटका लगा है, जो राजनीति को अपने ‘‘वंश की सम्पत्ति’’ समझते हैं।
नकवी ने कांग्रेस के नेहरू-गांधी परिवार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राजनीति की कार्य संस्कृति में इस क्रांतिकारी बदलाव के कारण ‘‘वंशवाद के समर्थकों’’ की विरासत सिकुड़ रही है।
उन्होंने कहा कि राजनीति में अहम बदलाव महात्मा गांधी, बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर, सरदार वल्लभभाई पटेल, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और राम मनोहर लोहिया के सिद्धांतों को साकार करना है।
नकवी ने कहा कि मोदी सरकार ने ‘‘सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन’’ के प्रति प्रतिबद्धता के साथ प्रगति में समाज के हर वर्ग को बराबर का साझेदार बनाया है।
उन्होंने कहा कि सरकार गांवों, किसानों, युवाओं, गरीबों और वंचितों के कल्याण के लिए समर्पित है।
नकवी ने कहा कि मोदी सरकार की हर योजना समाज में अधिकतर जरूरतमंदों के सशक्तिकरण पर केंद्रित है।
उन्होंने कहा कि भले ही किसान हों, युवा हों, जवान हों या महिलाएं, केंद्र समाज के हर वर्ग के सामाजिक-आर्थिक एवं शैक्षणिक सशक्तिकरण के लिए पूरी ईमानदारी से काम कर रहा है।
नकवी ने कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक, गुजरात से असम तक देश के लोगों ने प्रधानमंत्री द्वारा किए गए राजनीति की कार्य संस्कृति में क्रांतिकारी बदलाव को पूरा समर्थन दिया है।
उन्होंने कहा कि लेह पहाड़ी विकास परिषद हो या हैदराबाद नगर निगम चुनाव, हर जगह भाजपा का शानदार प्रदर्शन इस बात का स्पष्ट संकेत है कि लोग विकास एवं सुशासन के प्रति मोदी की प्रतिबद्धता का पूरा सहयोग कर रहे हैं।
नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में आगे रहकर नेतृत्व किया और भारत को आत्मनिर्भर बनाकर आपदा को अवसर में बदला।
नकवी ने रामपुर के जिला कारागार में मौलाना अबुल कलाम आज़ाद पार्क का उद्घाटन किया। उन्होंने रजा इंटर कॉलेज के पास मौलाना इम्तियाज अर्शी खान गेट का लोकार्पण किया। नकवी ने गांधी समाधि के अंदर महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण, गांधी समाधि के पास साहिबजादा कर्नल यूनुस अली खान गेट और मेजर अब्दुल राफे खान गेट और पनवड़िया में अटल पार्क का उद्घाटन भी किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)