देश की खबरें | मोदी ने भाजपा के नये राज्यसभा सांसदों को सदन में नियमित रहने, सावधानी से शब्दों के चयन की दी सलाह
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित सदस्यों को सदन में नियमित रूप से उपस्थित रहने, तैयारी के साथ आने और अपने संबोधनों के दौरान शब्दों का सावधानीपूर्वक चयन करने की सलाह दी।
नयी दिल्ली, आठ जुलाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित सदस्यों को सदन में नियमित रूप से उपस्थित रहने, तैयारी के साथ आने और अपने संबोधनों के दौरान शब्दों का सावधानीपूर्वक चयन करने की सलाह दी।
सूत्रों ने यह जानकारी दी।
केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और पीयूष गोयल सहित राज्यसभा के लिए निर्वाचित 27 सदस्यों ने शुक्रवार को उच्च सदन की सदस्यता की शपथ ली।
शपथ लेने वालों में भाजपा के सुरेंद्र सिंह नागर, के लक्ष्मण, कल्पना सैनी और लक्ष्मीकांत वाजपेयी भी शामिल थे।
मोदी ने शुक्रवार शाम को शपथ लेने वाले सांसदों से मुलाकात की और उन्हें उनकी जिम्मेदारियों और नियमित उपस्थिति और शब्दों के सावधानीपूर्वक चयन को लेकर सलाह दी।
सांसद के रूप में अपना कामकाज आरंभ करने से पहले इन सदस्यों ने राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू की मौजूदगी में राज्यसभा के कक्ष में संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ ली।
ब्रजेन्द्र
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)