देश की खबरें | दीनदयाल उपाध्याय के ‘अन्त्योदय’ की गरीब कल्याण नीति को आगे बढ़ा रहे हैं मोदी: शाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गत छह वर्षों से पंडित दीनदयाल उपाध्याय की ‘अन्त्योदय’ की गरीब कल्याण नीति को आगे बढ़ा रहे हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 25 सितंबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गत छह वर्षों से पंडित दीनदयाल उपाध्याय की ‘अन्त्योदय’ की गरीब कल्याण नीति को आगे बढ़ा रहे हैं।

शाह ने भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर अपने सरकारी आवास पर उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित करने के बाद यह बात कही। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी गत छह वर्षों से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की ‘अन्त्योदय’ की गरीब कल्याण नीति को आगे बढ़ा रहे हैं। इस नीति के तहत मोदी सरकार 60 करोड़ गरीबों के घरों में गैस का चूल्हा, बिजली, शौचालय, घर, स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा रही है।’’

यह भी पढ़े | केरल में आज कोविड-19 के 6,477 नए मामले आए सामने, 3,481 मरीज एक दिन में हुए ठीक: 25 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

शाह ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ने उस समय एक नई विचारधारा को जन्म दिया, जब आजादी के तुरंत बाद देश की नीतियां बननी थी और देश को आगे बढ़ने की दिशा तय होनी थी

उन्होंने कहा, ‘‘उपाध्याय ने पश्चिम का अनुकरण की जगह भारतीय मिट्टी की सुगंध वाली एक विचारधारा को जन्म देने का बहुत बड़ा काम किया।’’

यह भी पढ़े | Farm Bills 2020: केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का कांग्रेस पर प्रहार, कहा-उल्टा चोर कोतवाल को डांटे.

उन्होंने कहा कि देश के विकास और देश की राजनीति, विशेषकर गरीब कल्याण के प्रति दीनदयाल के योगदान हमेशा याद किए जायेंगे। शाह ने कहा, ‘‘उनके विचार, सिद्धांत और देश व समाज के प्रति समर्पित जीवन सदियों तक देशवासियों को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।’’

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के नगला चंद्रभान ग्राम में 25 सितंबर 1916 को जन्में उपाध्याय भाजपा की स्थापना के समय से ही उसके वैचारिक मार्गदर्शक और नैतिक प्रेरणा स्रोत रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\