देश की खबरें | दिल्ली में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान, ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार रात को बिजली चमकने और गरज के साथ मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 18 जून राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार रात को बिजली चमकने और गरज के साथ मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शहर में बारिश के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। विभाग देश में मौसम संबंधी अलर्ट जारी करने के लिए चार रंगों का उपयोग करता है। ये रंग और इनके संदेश.... ग्रीन (किसी कार्रवाई की जरूरत नहीं), येलो (नजर रखें और निगरानी करते रहें), ऑरेंज (तैयार रहें) और रेड (कार्रवाई/सहायता की जरूरत) हैं।

सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 82 प्रतिशत थी।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी ने बताया कि दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

आईएमडी ने रात के समय गरज के साथ बिजली चमकने, मध्यम से भारी वर्षा होने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवा चलने का अनुमान जताया है।

दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 80 और वायु गुणवत्ता ‘संतोषजनक’ श्रेणी में दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया, क्रुणाल पांड्या ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PM Narendra Modi Appeal: क्या देश में फिर लौटेगा Work From Home कल्चर? पीएम मोदी की अपील ने बढ़ाई हलचल

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू