एजेंसी न्यूज

लाल किले के पास पूर्व सांसद विजय गोयल का मोबाइल फोन छीना

पूर्व सांसद विजय गोयल का मोबाइल फोन सोमवार को उत्तरी दिल्ली में लाल किले के पास से छीन लिया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी.

लाल किले के पास पूर्व सांसद विजय गोयल का मोबाइल फोन छीना
Red Fort (Photo Credits: Instagram)

नयी दिल्ली, 14 मार्च : पूर्व सांसद विजय गोयल का मोबाइल फोन सोमवार को उत्तरी दिल्ली में लाल किले के पास से छीन लिया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब गोयल दरियागंज से सुभाष मार्ग होते हुए किले की ओर आ रहे थे. यह भी पढ़ें : हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा सीट के लिए मतदान 31 मार्च को होगा

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने बताया कि शाम लगभग करीब पौने सात बजे जब उनकी (गोयल) कार जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन के पास पहुंची तो एक व्यक्ति उनके पास आया और उनके हाथ से उनका फोन छीन लिया और भाग गया. पुलिस ने बताया कि इस संबंध में कोतवाली पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 15, 2022 09:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).