देश की खबरें | उत्तराखंड के चमोली में सीमांत क्षेत्र में पहुंची मोबाइल कनेक्टिविटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को चमोली जिले की दूरस्थ नीति घाटी के जुमा गांव में लगे मोबाइल टॉवर के संचालन को हरी झंडी दी, जिसके साथ ही जिले के एक दर्जन सीमांत गांव मोबाइल कनेक्टिविटी से जुड़ गए ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

देहरादून, 25 नवंबर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को चमोली जिले की दूरस्थ नीति घाटी के जुमा गांव में लगे मोबाइल टॉवर के संचालन को हरी झंडी दी, जिसके साथ ही जिले के एक दर्जन सीमांत गांव मोबाइल कनेक्टिविटी से जुड़ गए ।

जुमा में लगे जियो टॉवर के संचालन को डिजिटल माध्यम से हरी झंडी देने के बाद मुख्यमंत्री रावत ने चमोली के सीमांत गांवों के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि इस सेवा से सीमांत क्षेत्रों में व्यापार, उत्पाद एवं ऑनलाइन कार्यों में लोगों को सुविधा होगी।

यह भी पढ़े | CM योगी आदित्यनाथ से मिले फ्रांस के राजदूत इमैनुअल लेनिन, यूपी के साथ नई साझेदारी के लिए की चर्चा.

यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, रावत ने कहा कि सरकार द्वारा ई-गर्वनेंस की दिशा में किये जा रहे कार्यों का भी सीमांत क्षेत्रों के लोगों को फायदा होगा।

रावत ने बताया कि उनकी 2018 में ‘निवेशकों के सम्मेलन’ से पहले मुंबई में रिलायंस इन्डस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी से जियो की सेवा के लिए बात हुई थी और तब उन्होंने आश्वस्त किया था कि उत्तराखंड में जियो की सेवा देने के लिए लाभ के हिसाब से नहीं सोचा जाएगा और देश के दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों तक सेवा पहुंचाई जाएगी।

यह भी पढ़े | Prefix Zero: ध्यान दें! 15 जनवरी से लैंडलाइन से मोबाइल पर नंबर डायल करने से पहले लगाना पड़ेगा ‘0’.

मुख्यमंत्री ने इसके लिए मुकेश अंबानी का आभार व्यक्त किया।

नीति घाटी के सुकी गांव में भी जियो का मोबाइल टॉवर लगाया गया है और इन टावरों से जुमा, जेलम, काजा, गरपत, लौंग, टमक, बकरांसु, फागती, तोलमा, सुरई, सूकी मल्लागांव एवं लाटा गांव के लोगों को मोबाइल कनेक्टिविटी मिलेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now