मुंबई, 29 सितंबर दक्षिण मुंबई में एक विधायक हॉस्टल में बम रखे होने संबंधी फोन आने के बाद पुलिस ने इमारत को खाली करा दिया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि परिसर में तलाशी के बाद हालांकि कोई बम नहीं मिला और फोन कॉल फर्जी निकला।
अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार रात को हुई जब एक अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस को फोन कर कहा कि राज्य सचिवालय के पास स्थित आकाशवाणी विधायक हॉस्टल के अंदर बम रखा गया है।
उन्होंने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और हॉस्टल में रह रहे करीब 150 लोगों को बाहर निकाला गया।
यह भी पढ़े | Hathras Gangrape: उत्तर प्रदेश के हाथरस में गैंगरेप का शिकार हुई लड़की की दिल्ली एम्स में मौत.
बम निरोधक दस्ते (बीडीडीएस) ने खोजी कुत्ते के साथ मंगलवार तड़के तक इमारत में सघन तलाशी अभियान चलाया।
अधिकारी ने बताया कि हालांकि, पुलिस और बीडीडीएस टीम को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला और फोन कॉल फर्जी निकला।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY