खेल की खबरें | मिजोरम सरकार महामारी के बाद फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित करेगी: रॉयटे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मिजोरम के खेल मंत्री रॉबर्ट रोमाविया रॉयटे ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार कोविड-19 महामारी के खत्म होने के बाद फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन करेगी।

आइजोल, 24 जुलाई मिजोरम के खेल मंत्री रॉबर्ट रोमाविया रॉयटे ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार कोविड-19 महामारी के खत्म होने के बाद फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन करेगी।

रॉयटे ने यहां मिजोरम फुटबॉल संघ (एमएफए) की विशेष आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रस्तावित ‘लालडेंगा एनई पीस कप’ का आयोजन अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) और राज्य खेल निकाय के सहयोग से किया जाएगा।

यह भी पढ़े | BCCI ने महाप्रबंधक- खेल विकास के पद के लिए आवेदन मंगाये.

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विभिन्न खेलों से जुड़े बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए बड़े पैमाने पर प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि फीफा की मदद से आइजोल के निकट सैरंग में एमएफए का फुटबॉल मैदान बन रहा है।

यह भी पढ़े | चोट से फर्क नहीं पड़ता, बस आउट होना नहीं चाहता: विराट कोहली.

राज्य सरकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने वाले खिलाड़ियों का प्रोत्साहन कर रही है जिसके तहत हॉकी खिलाड़ी लालरेमसियामी (20 लाख रुपये) और भारोत्तोलक जेरेमी लालरिंनुनगा (15 लाख रुपये) की वित्तीय मदद की गयी।

राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए इसे उद्योग का दर्जा दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\