खेल की खबरें | मिताली आईसीसी वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय कप्तान मिताली राज आईसीसी वनडे महिला बल्लेबाजों की रैंकिंग में एक पायदान चढकर दूसरे स्थान पर पहुंच गई जबकि तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी दूसरे स्थान पर बनी हुई है ।

दुबई, एक फरवरी भारतीय कप्तान मिताली राज आईसीसी वनडे महिला बल्लेबाजों की रैंकिंग में एक पायदान चढकर दूसरे स्थान पर पहुंच गई जबकि तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी दूसरे स्थान पर बनी हुई है ।

हरफनमौलाओं में भारत की दीप्ति शर्मा एक पायदान चढकर चौथे स्थान पर है ।

मिताली के 738 रेटिंग अंक है और आस्ट्रेलिया की एलिसा हीली 750 अंक लेकर शीर्ष पर है । भारत की स्मृति मंधाना 710 अंक लेकर छठे स्थान पर बनी हुई है ।

आस्ट्रेलिया की जोनासन गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर है जिनके 760 अंक है जबकि झूलन के 727 अंक है । आस्ट्रेलिया की मेगान शट 717 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है ।

हरफनमौलाओं में इंग्लैंड की नटाली स्किवेर शीर्ष पर है। आस्ट्रेलिया की एलिसे पैरी दूसरे और दक्षिण अफ्रीका की मरियाने काप तीसरे स्थान पर है ।

वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद दो पायदान चढकर छठे स्थान पर पहुंच गई है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\