देश की खबरें | मिताली और मंधाना ने धोनी की तारीफ की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत की महिला एकदिवसीय टीम की कप्तान मिताली राज और स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने सोमवार को हाल में संन्यास लेने वाले महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए दो बार विश्व कप जीतने वाले भारतीय टीम के इस कप्तान को प्रेरणा और स्वयं में संस्थान करार दिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 17 अगस्त भारत की महिला एकदिवसीय टीम की कप्तान मिताली राज और स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने सोमवार को हाल में संन्यास लेने वाले महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए दो बार विश्व कप जीतने वाले भारतीय टीम के इस कप्तान को प्रेरणा और स्वयं में संस्थान करार दिया।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद सभी ट्रॉफियां जीतने वाले एकमात्र कप्तान धोनी ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की।

यह भी पढ़े | Rain in Delhi: राजधानी दिल्ली में बारिश के बाद कई जगहों पर जलजमाव तो कहीं नजर आई लंबी ट्रैफिक.

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर डाले वीडियो में मिताली ने कहा, ‘‘धोनी एक प्रेरणा और अपने आप में एक संस्थान हैं। वह हर उस छोटे शहर के लड़के का सपना हैं जो देश के लिए खेलना और सब कुछ हासिल करना चाहता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सम्मान, शोहरत और लोगों का प्यार, मैं विशेष रूप से मुश्किल परिस्थितियों में भी शांतचित्त रहने और उनके धैर्य की कायल हूं।’’

मिताली ने कहा, ‘‘और बेशक उसकी अनोखी शैली, फिर यह बल्लेबाजी हो या विकेटकीपिंग।’’

यह भी पढ़े | Pandit Jasraj Passes Away: प्रसिद्ध शास्‍त्रीय गायक पंडित जसराज ने 90 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, अमेरिका में हुआ निधन.

वर्ष 2004 में एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले धोनी ने भारत के लिए 350 वनडे, 90 टेस्ट और 98 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले।

धोनी की ही कप्तानी में भारत ने टेस्ट क्रिकेट में पहली बार दुनिया की नंबर एक टीम की रैंकिंग हासिल की।

मंधाना ने भी धोनी की सराहना की।

बीसीसीआई द्वारा डाले एक अन्य वीडियो में मंधाना ने कहा, ‘‘धोनी जिस तरह 2011 विश्व कप के फाइनल में बल्लेबाजी के लिए आए थे वह मुझे अब भी याद है। उनके चेहरे पर जो आत्मविश्वास था उससे मैं प्रेरणा लेती हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे यकीन है कि उन्होंने अपने आसपास के लोगों को बेहतर क्रिकेटर, नेतृत्वकर्ता और सबसे महत्वपूर्ण बेहतर इंसान बनने के लिए प्रेरित किया। आपके योगदान के लिए शुक्रिया धोनी सर।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\