खेल की खबरें | डीआरएस लेने का फैसला करने में देरी जैसी गलती अस्वीकार्य : कोहली
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने भारतीय टीम के डीआरएस लेने में देरी के कारण जीवनदान हासिल करने के बाद 30 महत्वपूर्ण रन बनाये जो आखिर में निर्णायक साबित हुए और कप्तान विराट कोहली ने इस तरह की गलती को अस्वीकार्य करार दिया।
सिडनी, आठ दिसंबर आस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने भारतीय टीम के डीआरएस लेने में देरी के कारण जीवनदान हासिल करने के बाद 30 महत्वपूर्ण रन बनाये जो आखिर में निर्णायक साबित हुए और कप्तान विराट कोहली ने इस तरह की गलती को अस्वीकार्य करार दिया।
आस्ट्रेलियाई पारी के 11वें ओवर में नटराजन की गेंद वेड के पैड पर लगी थी। अंपायर ने इसे नॉटआउट करार दिया। भारतीय टीम ने कुछ देर चर्चा के बाद अपील करने का फैसला किया और अंपायर ने डीआरएस का संकेत दिया।
वेड ने हालांकि तुरंत ही इस पर आपत्ति जतायी क्योंकि डीआरएस लेने के लिये तय 15 सेकेंड का समय समाप्त हो चुका था। इसके बाद डीआरएस लेने का फैसला पलट दिया गया।
कोहली ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘वह सीधी गेंद थी और साफ एलबीडब्ल्यू था लेकिन हम तब भी चर्चा करते रहे कि क्या गेंद लेग साइड की तरफ जा रही थी और फिर रिव्यू का फैसला किया लेकिन अंपायर ने कहा कि अब कुछ नहीं किया जा सकता है।’’
यह भी पढ़े | Ind vs Aus 3rd T20 2020: सिडनी में विराट कोहली की ये बड़ी गलती टीम इंडिया को पड़ी भारी.
उन्होंने कहा, ‘‘प्रबंधन के तौर पर हमारा मानना है कि इस तरह की गलतियां (देर से फैसला करना) शीर्ष स्तर पर नहीं की जा सकती हैं। किसी महत्वपूर्ण मैच में ऐसा करना महंगा पड़ सकता है। ’’
टीवी रीप्ले से पता चला कि एलबीडब्ल्यू का फैसला भारत के पक्ष में जाता। भारत को यह बात अखर रही है कि आस्ट्रेलिया ने 12 रन से मैच जीता जबकि वेड ने उस जीवनदान के बाद अपने स्कोर में 30 रन और जोड़े थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2020 09:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

