देश की खबरें | मिश्रा का माफी मांगना साबित करता है कि मुझ पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोप राजनीति से प्रेरित थे: जैन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने बृहस्पतिवार को कहा कि भाजपा नेता कपिल मिश्रा का बिना शर्त उनसे माफी मांगना साबित करता है कि मिश्रा ने उन पर भ्रष्टाचार के जो आरोप लगाए थे, उनका कोई आधार नहीं था और उन्हें राजनीतिक मकसद से लगाया गया था।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने बृहस्पतिवार को कहा कि भाजपा नेता कपिल मिश्रा का बिना शर्त उनसे माफी मांगना साबित करता है कि मिश्रा ने उन पर भ्रष्टाचार के जो आरोप लगाए थे, उनका कोई आधार नहीं था और उन्हें राजनीतिक मकसद से लगाया गया था।

दिल्ली की एक अदालत ने मिश्रा द्वारा जैन से बिना शर्त माफी मांगने के बाद भाजपा नेता के खिलाफ आपराधिक मानहानि मामले को बंद कर दिया है।

यह भी पढ़े | Farm Bills 2020: कृषि कानून को लेकर अमरिंदर ने राज्य के विधायकों से कहा कि वे उनके साथ राष्ट्रपति से मिलने चलें.

जैन ने 2017 में अपने और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर लगाए गए अपमानजनक आरोपों के लिये मिश्रा के खिलाफ शिकायत दाखिल की थी।

मिश्रा ने बुधवार को अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट विशाल पाहूजा के समक्ष जैन से माफी मांगने पर सहमति जतायी, जिसके बाद मामले को बंद कर दिया गया।

यह भी पढ़े | Vande Bharat Mission: वंदे भारत मिशन के तहत विदेश से 20 लाख से ज्यादा भारतीय वापस आए : विदेश मंत्रालय.

जैन ने कहा कि मिश्रा के आरोपों से उनका बहुत नुकसान हुआ।

जैन ने कहा, ''उन्होंने माफीनामा दाखिल किया है, जिसमें कहा गया है कि जो आरोप उन्होंने लगाए, वे राजनीति से प्रेरित और गलत थे। उन्होंने बिना शर्त माफी मांगी है और दोबारा ऐसा न करने का आश्वासन दिया है। बिना शर्त माफी मांगे जाने से यह सच्चाई उजागर हो गई है कि मिश्रा के आरोपों का कोई आधार नहीं था और उन्होंने राजनीतिक मकसद से ऐसा किया।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\