एजेंसी न्यूज

Bijnor Shocker: कब्रिस्तान में दफनाए गए शव का सिर काट ले गये बदमाश

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के हल्दौर थाना क्षेत्र में एक कब्रिस्तान में दफनाए गए शव का सिर काटकर ले जाने का मामला सामने आया है।

Bijnor Shocker: कब्रिस्तान में दफनाए गए शव का सिर काट ले गये बदमाश
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo: X)

बिजनौर, (उप्र), 23 सितंबर उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के हल्दौर थाना क्षेत्र में एक कब्रिस्तान में दफनाए गए शव का सिर काटकर ले जाने का मामला सामने आया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संजीव वाजपेयी ने बताया कि सोमवार सुबह सूचना मिली कि थाना हल्दौर के खारी में कब्रिस्तान में एक कब्र से अज्ञात शरारती तत्व शव का सिर काट कर ले गये।

एएसपी ने बताया कि पुलिस तुरन्त घटनास्थल पर पहुंची तो पता चला कि लगभग 85 वर्षीय कारी सैफुर्रहमान का शव 25 जुलाई को दफनाया गया था।

उन्होंने बताया कि आज जब कुछ लोग वहां फातिहा पढ़ने आए तो उन्हें कब्र खुली मिली और शव से सिर गायब था।

बताया जा रहा है कि कब्र के पास से तंत्र क्रिया का कुछ सामान मिला है।

एएसपी ने बताया कि मामले की जांच के लिए टीमें गठित कर दी गयी हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस तांत्रिक क्रिया सहित सभी पहलुओं से मामले की जांच करेगी और अपराधी शीघ्र गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2024 12:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).