देश की खबरें | बाराबंकी में बदमाशों ने सिपाही पर चाकू से हमला किया, तीन गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जिनमें दो को पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगी है।

पुलिस ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जिनमें दो को पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगी है।

पुलिस ने बताया कि अपराध शाखा की टीम सोमवार की रात जैदपुर थाना क्षेत्र के कस्बे में एक मामले की छानबीन के लिए निकली हुई थी। टीम जब कस्बे में घूम रही थी, इसी दौरान उन्हें एक अज्ञात क्वालिस गाड़ी खड़ी दिखाई दी। टीम उस गाड़ी के पास गई और सिपाही अंकित तोमर ने उन लोगों से पूछताछ करना चाहा।

पुलिस ने बताया कि आरोपी जैदपुर क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन का तार काट रहे थे, इसी दौरान टीम ने इन्हें रोकना चाहा, जिसके बाद इन्होंने सिपाही अंकित तोमर पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। सिपाही को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद अपराध शाखा की टीम ने भाग रहे बदमाशों का पीछा कर उन्हें घेर लिया। पुलिस से घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसमें दो आरोपियों को गोली लगी।

पुलिस ने बताया कि बाद में क्वालिस चालक सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया और घायल दोनों आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया जबकि दो अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।

बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक वाहन, दो देसी तमंचा व कई जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि घायल आरोपियों की पहचान रामजी यादव और जय मुकर्रर के रूप में हुई है, जो लखनऊ जिले के मोहनलालगंज और निगोहा के रहने वाले हैं। इन पर पहले से कई मामले दर्ज हैं।

सिंह ने बताया कि वाहन चालक की पहचान गोंडा जिले के कोडारी थाना निवासी सुंदरलाल के तौर पर की गई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी हाईटेंशन तार की चोरी कर उसे बेचते थे और सोमवार को भी उन्होंने हाईटेंशन तार काटे थे।

सं आनन्द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\