खेल की खबरें | मिसबाह वर्षा से प्रभावित दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान के प्रदर्शन से संतुष्ट

साउथम्पटन, 19 अगस्त पाकिस्तान के मुख्य कोच मिसबाह उल हक ने पहले क्रिकेट टेस्ट में दिल तोड़ने वाली हार के बाद इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में टीम की प्रतिबद्धता और आत्मविश्वास की तारीफ की।

मिसबाह ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की वेबसाइट पर अपने कॉलम में लिखा, ‘‘मैनचेस्टर में जो हुआ उसके बाद वापसी करना हमेशा से मुश्किल था लेकिन खिलाड़ियों की प्रतिबद्धता और आत्मविश्वास शानदार थे।’’

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: एमएस धोनी और सुरेश रैना आईपीएल के मद्देनजर चेन्नई में प्रैक्टिस करने मैदान में उतरे, देखें तस्वीर.

उन्होंने कहा, ‘‘हमें विश्वास है कि हम अंतिम टेस्ट में वापसी कर सकते हैं और हमारे लिए यह बेहद महत्वपूर्ण है कि स्वदेश और दुनिया भर में पाकिस्तान के समर्थक हमारे साथ इस विश्वास को साझा करें।’’

पाकिस्तान ने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 158 रन पर छह विकेट गंवाने के बाद 236 रन बनाए और फिर वर्षा से प्रभावित मैच में इंग्लैंड का स्कोर चार विकेट पर 110 रन कर दिया।

यह भी पढ़े | MS Dhoni 2011 World Cup Winning Six: महेंद्र सिंह धोनी के नाम होगी वानखेड़े स्टेडियम की वो सीट, MCA ने रखा प्रस्ताव.

खराब मौसम के कारण दूसरे टेस्ट में 143 ओवर से कुछ अधिक का खेल ही हो सका।

मिसबाह ने लिखा, ‘‘हालात को देखते हुए दूसरे टेस्ट में एक बार फिर पहले बल्लेबाजी करने का साहसिक फैसला किया गया लेकिन सभी ने इस चुनौती को स्वीकार किया। कुल मिलाकर टीम की बल्लेबाजी से मैं खुश हूं। सभी ने विकेट पर टिकने और रन बनाने का प्रयास किया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)