खेल की खबरें | मिसबाह ने पीसीबी को यूनिस को पूर्णकालिक बल्लेबाजी कोच नियुक्त करने की सलाह दी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता मिसबाह उल हक ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को यूनिस खान को पूर्णकालिक बल्लेबाजी कोच नियुक्त करने की सलाह दी है।
कराची, 18 अगस्त पाकिस्तान के मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता मिसबाह उल हक ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को यूनिस खान को पूर्णकालिक बल्लेबाजी कोच नियुक्त करने की सलाह दी है।
पीसीबी ने 42 साल के पूर्व कप्तान यूनिस को इंग्लैंड के मौजूदा दौरे के लिए टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है।
यह भी पढ़े | पूर्व विश्व चैंपियन मुक्केबाज Laishram Sarita Devi का COVID-19 टेस्ट आया पॉजिटिव.
बोर्ड के विश्वसनीय सूत्र के अनुसार मिसबाह ने पीसीबी सीईओ वसीम खान से इस मुद्दे पर चर्चा की है।
सूत्र ने कहा, ‘‘यूनिस को सिर्फ इंग्लैंड दौरे के लिए सीनियर टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया है। लेकिन इंग्लैंड में टीम के बल्लेबाजों के साथ काम करते हुए यूनिस खान की प्रतिबद्धता और कड़ी मेहनत से मिसबाह काफी प्रभावित हैं।’’
यह भी पढ़े | IPL 2020: इरफान पठान ने कहा- आईपीएल में धोनी का सामना करते वक्त गेंदबाजों को रहना होगा सतर्क.
उन्होंने कहा, ‘‘मिसबाह ने वसीम खान को टीम के साथ यूनिस को लंबा अनुबंध देने पर विचार करने को कहा है क्योंकि उनका मानना है कि इस पूर्व कप्तान का टीम के बल्लेबाजों पर सकारात्मक प्रभाव ही होगा।’’
सूत्र ने कहा कि संभावना है कि बोर्ड मिसबाह की सलाह मानेगा और यूनिस को लंबा अनुबंध देगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)