देश की खबरें | डूंगरपुर में दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग की प्रसव के बाद मौत : पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के डूंगरपुर में 13 साल की एक दुष्कर्म पीड़िता की मंगलवार रात को प्रसव के बाद मौत हो गयी। पीड़िता ने इससे पहले एक मृत बच्ची को जन्म दिया था। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

जयपुर, 26 दिसंबर राजस्थान के डूंगरपुर में 13 साल की एक दुष्कर्म पीड़िता की मंगलवार रात को प्रसव के बाद मौत हो गयी। पीड़िता ने इससे पहले एक मृत बच्ची को जन्म दिया था। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि नाबालिग की मौत के बाद उसके परिजनों ने सदर थाने में उसी गांव के रहने वाले 20 वर्षीय युवक के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज कराया।

सदर थानाधिकारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि नाबालिग को मंगलवार को पेट में तेज दर्द होने लगा, इसके बाद परिजन उसे डूंगरपुर जिला अस्पताल ले गए, जहां उसे भर्ती कराया गया और पता चला कि वह आठ महीने की गर्भवती है।

सिंह ने बताया कि रात करीब 11 बजे लड़की ने 'समय पूर्व' बच्ची को जन्म दिया, जो मृत पैदा हुई, आधे घंटे बाद पीड़िता की भी मौत हो गई।

सिंह ने बताया कि अस्पताल के कर्मचारियों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद थाने से एक टीम जानकारी जुटाने के लिए अस्पताल पहुंची।

उन्होंने बताया कि परिजनों की शिकायत के बाद 20 वर्षीय युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Key Players To Watch Out: आज मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें