देश की खबरें | रेप के बाद नाबालिग गर्भवती , मामला दर्ज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कथित तौर पर बलात्कार के बाद 12 साल की लड़की के गर्भवती होने के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।
ठाणे, 31 जुलाई महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कथित तौर पर बलात्कार के बाद 12 साल की लड़की के गर्भवती होने के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि यह अपराध तब सामने आया जब लड़की को हाल ही में पेट दर्द के उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उन्होंने बताया कि लड़की नेपाल की रहने वाली है तथा वो और उसका परिवार आजीविका के लिए ठाणे जिला आया था।
उन्होंने बताया कि य़ह परिवार बदलापुर पूर्व में एक निर्माण स्थल पर एक कमरे में रह रहा है।
अधिकारी ने प्राथमिकी का हवाला देते हुए बताया कि जून महीने में लड़की को घर में अकेला पाकर एक अज्ञात ने उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया था।
अधिकारी ने बताया कि उस व्यक्ति ने कथित तौर पर लड़की को जान से मारने की धमकी दी थी जिसके डर से लड़की ने परिजनों को कुछ नही बताया।
अधिकारी ने कहा कि 19 जुलाई को पेट दर्द के कारण जब उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया तो उसके गर्भवती होने का पता चला।
लड़की की मां ने बदलापुर पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता एवं यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत बलात्कार का मामला दर्ज कराया है।
उन्होंने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2024 06:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

