Maharashtra Shocker: महिला ही करवा रही थी नाबालिग लड़की से गंदा काम, रेस्तरां में ग्राहक के भेष में पहुंची पुलिस और फिर...
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने देह व्यापार में धकेली गई एक नाबालिग लड़की और एक महिला को मुक्त कराया है. एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.
- Read in
- English
ठाणे (महाराष्ट्र), 29 सितंबर : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने देह व्यापार में धकेली गई एक नाबालिग लड़की और एक महिला को मुक्त कराया है. एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अविराज कुरहाडे ने कहा कि मीरा भायंदर-वसई विरार पुलिस के मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठ (एएचटीसी) ने मंगलवार को एक रेस्तरां में ग्राहक के भेष में अपने एक कर्मी को भेजा था, जहां महिला दोनों पीड़ितों को वेश्यावृत्ति के इरादे से लेकर आई थी.
उन्होंने कहा कि महिला को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2022 11:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

