एजेंसी न्यूज

Rajasthan Shocker: 13 साल की लड़की से रेप करता था शख्स, कई ग्रामीणों के साथ भी संबंध बनाने को किया मजबूर- पीड़िता ने घोंटा गला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के अलवर जिले में 45 वर्षीय व्यक्ति की हत्या के आरोप में 13 साल की नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि इस मामले में चार लोगों के खिलाफ नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों में मृतक भी शामिल है।

Rajasthan Shocker: 13 साल की लड़की से रेप करता था शख्स, कई ग्रामीणों के साथ भी संबंध बनाने को किया मजबूर- पीड़िता ने घोंटा गला
सांंकेतिक तस्वीर (Photo Credit : Twitter)

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के अलवर (Alwar) जिले में 45 वर्षीय व्यक्ति की हत्या (Murder) के आरोप में 13 साल की नाबालिग को हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने मंगलवार को बताया कि इस मामले में चार लोगों के खिलाफ नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म (Gangrape) का मामला दर्ज किया गया है. आरोपियों में मृतक भी शामिल है. Chhattisgarh: गांव के बाजार में ‘पानी पुरी’ खाने के बाद 9 वर्षीय बच्ची की मौत, कई की हालत गंभीर

पुलिस का कहना है कि अधेड़ विक्रम यादव, जिसकी हत्या की गई है, पिछले कुछ महीने से नाबालिग के साथ कथित रूप से दुष्कर्म कर रहा था. उसने किशोरी को तीन अन्य लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के को भी मजबूर किया था और इसका बदला लेने के लिए किशोरी ने 17-18 मई की रात विक्रम का गला घोंट दिया.

पुलिस का कहना है कि परिजन स्वाभाविक मौत समझ कर शव को मौके से ले गये. हालांकि, परिवार के सदस्यों ने गर्दन पर खरोंच के निशान देखे और पुलिस केा सूचित किया जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया.

भिवाड़ी के कोटकासिम थानाधिकारी महावीर सिंह ने बताया, ‘‘यह एक ‘ब्लाइंड’ (जिसमें हत्यारे के संबंध में कोई सुराग ना हो) मामला था. मृतक के घर के पास रहने वाली और हर शाम पानी लेने जाने वाली किशोरी पर शक करने की कोई वजह नहीं थी. मृतक शराबी था. करीब 10 लोगों से पूछताछ की गई लेकिन मामले के बारे में कोई सुराग नहीं मिला.’’

उन्होंने बताया, ‘‘घटना स्थल के निरीक्षण के दौरान वहां से कपड़े का टुकड़ा मिला. वहां मिले अन्य सुरागों के आधार पर जांच में किशोरी पर फोकस किया गया.’’

उन्होंने बताया कि किशोरी को विश्वास में लेकर पूछताछ करने पर उसने विक्रम की हत्या करना स्वीकार किया. उसने बताया कि किस तरह से विक्रम उसे ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था.

थानाधिकारी के अनुसार, ‘‘किशोरी एक लड़के से बातचीत किया करती थी. उस दिन युवती ने विक्रम के मोबाइल फोन से लड़के को बुलाया. विक्रम ने किशोरी और लड़के के बीच मोबाइल पर बातचीत की रिकार्डिंग के आधार पर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया. विक्रम ने किशोरी को गांव के अन्य तीन लोगों के साथ संबंध बनाने को भी मजबूर किया.’’

उन्होंने बताया, ‘‘किशोरी इसे सहन नहीं कर सकी और बदला लेने के लिये उसने विक्रम की हत्या की साजिश रची और 17 मई को उसे मिलने बुलाया. आधी रात को जब विक्रम शराब के नशे में किशोरी से मिलने आया तो उसके गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी.

उन्होंने बताया कि सोमवार को युवती को हिरासत में लेकर उसे किशोर सुधार गृह में भेज दिया गया.

उन्होंने बताया कि इसी दौरान चार लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की बलात्कार सहित अन्य संबंधित धाराओं और पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया गया. पुलिस आगे की जांच कर रही है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2022 06:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).