Delhi: दिल्ली के छावला में आंधी के दौरान बिजली का करंट लगने से नाबालिग की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में 12 वर्षीय एक लड़के की बिजली के खंभे के संपर्क में आकर करंट लगने से मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

(Photo : X)

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल : दिल्ली में 12 वर्षीय एक लड़के की बिजली के खंभे के संपर्क में आकर करंट लगने से मौत हो गयी. पुलिस ने यह जानकारी दी. राजधानी में बीती शाम आंधी आयी थी.

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान कैफ मोहम्मद के रूप में हुई है जो मंगलवार शाम को घटना के वक्त छावला इलाके के खैरा गांव में अपने घर के बाहर था. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में धूल भरी आंधी के दौरान वह एक बिजली के खंभे के संपर्क में आ गया और उसे करंट लग गया. यह भी पढ़ें : प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण ठुकरा कर विपक्ष ने इसे राजनीतिक रंग दिया: अरुण गोविल

अधिकारी ने बताया कि नाबालिग को आनन-फानन में आरटीआरएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. उन्होंने बताया कि जिला अपराध शाखा का दल और बिजली विभाग के अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया और छावला थाने में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

IndiGo Flight Blackout: वडोदरा से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट में ब्लैकआउट, 25 मिनट तक बिना AC-लाइट के परेशान रहे यात्री; लैंडिंग के बाद जमकर किया हंगामा; VIDEO

Weather Forecast Today, May 18: उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य कई राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड